भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 16 Feb 2023 03:29 PM
ऑडियो सुनें

अमरावती: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आंध्र प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष के लक्ष्मीनारायण ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गुंटूर में अपने आवास पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए लक्ष्मीनारायण ने कहा कि हालांकि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन वह पार्टी के स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के एक वरिष्ठ नेता के रूप में, मैं खुद को पार्टी के स्थानीय मामलों के साथ समायोजित करने में सक्षम नहीं हूं। इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।’’ लक्ष्मीनारायण ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे और अपनी भविष्य की राजनीति पर निर्णय लेंगे।

राज्य के विभाजन से पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके लक्ष्मीनारायण राज्य में कापू समुदाय के प्रभावी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 2018 से 2020 तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। माना जा रहा है कि वह प्रदेश भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष सोमू वीराजू की कार्यप्रणाली से नाराज थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से वीराजू प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने हैं तब से बदले की भावना की राजनीति हो रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav