नवरात्र जुलूस के दौरान पटाखों से चार झुलसे, पथराव में एक घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 01:45 PM
नवरात्र जुलूस के दौरान पटाखों से चार झुलसे, पथराव में एक घायल…
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नवरात्र पर्व के दौरान देवी दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया और इस दौरान चलाये गये पटाखों के के कारण चार लोग झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे हुई घटना के दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव रविवार से शुरू हो गया। श्रीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि वागले एस्टेट के हनुमान नगर इलाके में कुछ लोग देवी प्रतिमा के साथ जुलूस निकाल रहे थे, तभी पटाखे चलाये जाने को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया।

अधिकारी ने बताया कि पटाखों के कारण चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, झगड़े के दौरान पथराव भी हुआ जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

शिकायतों के बाद 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी ढंग से एकत्र होना), 147 (दंगा), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 283 (सार्वजनिक मार्ग को अवरूद्ध करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav