नाबालिक के साथ गैंगरेप, पांच युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 08 May 2023 02:21 PM
नाबालिक के साथ गैंगरेप, पांच युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में…
ऑडियो सुनें

रांची: रांची से सटे रातू में 14 साल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। रवि स्टील के नजदीक स्थित वृंदावन कॉलोनी में लड़की के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आशुतोष सिंह उर्फ अमित को हिरासत में ले लिया है।

अन्य आरोपियों अंकुर सिंह, नीतीश सिंह, सूरज और उसके एक अन्य साथी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। घटना को लेकर पीड़ित लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें कहा गया है कि लड़की का इलाज मानसिक आरोग्यशाला रिनपास में चल रहा है। प्राथमिकी के अनुसार शनिवार दोपहर दो बजे लड़की स्कूल से लौटी और खाना खाकर घूमने चली गयी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav