गौतम गंभीर ने सर गंगा राम अस्पताल में आयोजित योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 21 Jun 2022 03:04 PM
गौतम गंभीर ने सर गंगा राम अस्पताल में आयोजित योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लोकसभा सदस्य गौतम गंभीर ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां के एक प्रमुख निजी अस्पताल में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर ने सर गंगा राम अस्पताल में कई चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ योगाभ्यास किया।

गंभीर ने योग को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना भी की। योग समारोह का आयोजन अस्पताल में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति की योग इकाई द्वारा किया गया। कई तीमारदारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी. एस. राणा ने कहा कि दिल्ली में हमारा अस्पताल पहला निजी अस्पताल था, जिसने 2002 में योग इकाई शुरू की थी। उन्होंने कहा, ‘‘ अभी तक हजारों मरीजों को इससे फायदा हुआ है। यह वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति का महत्वपूर्ण विभाग है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav