गोवा: मंदिर में उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 03 May 2025 10:40 AM
गोवा: मंदिर में उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत, कई अन्य घायल
ऑडियो सुनें

पणजी: उत्तरी गोवा के एक मंदिर में उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शिरगांव के श्री लईराई देवी मंदिर में शनिवार तड़के हुई।

उन्होंने बताया कि उत्सव में शामिल होने के लिए गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु मंदिर में इकट्ठा हुए थे। उन्होंने बताया कि भगदड़ का सटीक कारण जांच के बाद पता चल सकेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई तथा कई श्रद्धालु घायल हो गए।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं जिनमें से आठ की हालत गंभीर है और दो को बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि आठ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 10 अन्य लोगों का उपचार किया गया।

राणे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को संभालने के लिए तत्काल और व्यापक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 108 एंबुलेंस सेवा के साथ समन्वय किया और यह सुनिश्चित किया कि घटना के तुरंत बाद पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी जाएं जबकि तीन और एंबुलेंस उत्तरी गोवा जिला अस्पताल में हैं।’’

राणे ने कहा कि अतिरिक्त चिकित्सकों को बुलाया गया है और वेंटिलेटर मशीनों की व्यवस्था के साथ एक सर्मिपत आईसीयू स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और हम प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं।’’ राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी उत्तरी गोवा जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital