कोरबा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, मरम्मत का कार्य शुरू…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 20 Nov 2023 01:44 PM
कोरबा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, मरम्मत का कार्य शुरू…
ऑडियो सुनें

कोरबा: कोरबा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें मालगाड़ी के पीछे के चार चक्के पटरी से उतर गए। जिसके बाद सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की सूचना पर SECL और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की चांच में जुटे।

बता दें कि कोरबा के जिले में मालगाड़ी के पीछे के चार चक्के पटरी से उतर गए। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SECL और रेलवे के अधिकारियों ने इस हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाया जिसमें ट्रैक में अधिक मात्रा में कोल डस्ट जमा होने के कारण घटना होने की बात सामने आई है।

साथ ही SECL प्रबंधन के द्वारा समय पर मेंटेंश नहीं किए जाने के कारण घटना होने की बात कही जा रही है। इस पूरी घटना के बाद पटरी से उतरे डिब्बों का मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav