राम भक्तों की टोली रायपुर से अयोध्या रवाना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Feb 2024 01:32 PM
राम भक्तों की टोली रायपुर से अयोध्या रवाना…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रामलला के दर्शन पाने श्रद्धालुओं की टोली रायपुर से अयोध्या रवाना हुए। रेलवे ने सफर के दौरान यात्रियों के लिए तकिया, चादर, कंबल के साथ चाय-नाश्ते और खाने का भी इंतजाम रखा है। राम भक्तों के इस जत्थे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को शामिल किया गया है।

स्लीपर कोच में तकिया, कंबल, चादर के साथ चाय-पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। पहली ट्रेन को रवाना करते हुए लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला था। पूरा रेलवे स्टेशन जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा था। यहां सिर्फ भक्त ही नहीं पूरा रेलवे स्टाफ काफी उत्साहित नजर आया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav