गुकेश ने वार्मरडेम को हराकर एकल बढत बनाये रखी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 30 Jan 2025 01:28 PM
गुकेश ने वार्मरडेम को हराकर एकल बढत बनाये रखी
ऑडियो सुनें

नीदरलैंड: विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने डच ग्रैंडमास्टर मैक्स वार्मरडेम को हराकर टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर के बाद 7 . 5 अंक लेकर एकल बढत बना ली। 2800 ईएलओ रेंिटग पार करने के करीब पहुंचे गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए 34 चालों में आसान जीत दर्ज की।

वह दूसरे स्थान पर काबिज उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से आधा अंक आगे हैं। आर प्रज्ञानानंदा उनसे एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने स्लोवेनिया के ब्लादीमिर फेडोसीव को हराया। अर्जुन एरिगेसी ने जर्मनी के ंिवसेंट केमेर से ड्रॉ खेला।

पी हरिकृष्णा और अमेरिका के फेबियानो कारूआना की बाजी ड्रॉ रही जबकि लियोन ल्यूक मेंडोंसा ने अनीश गिरि से ड्रॉ खेला। चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली को चेक गणराज्य की एंगुयेन थाइ वान डेइ ने मात दी जबकि दिव्या देशमुख को जर्मनी की फ्रेडेरिक स्वाने ने हराया। वैशाली नौवे और दिव्या 13वें स्थान पर है। टूर्नामेंट के तीन दौर ही बाकी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital