विश्व चैंपियनशिप में 21वें स्थान पर रहे गुरदीप…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Dec 2022 03:41 PM
विश्व चैंपियनशिप में 21वें स्थान पर रहे गुरदीप…
ऑडियो सुनें

बोगोटा: राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता भारोत्तोलक गुरदीप ंिसह ने यहां विश्व चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 109 किग्रा से अधिक के भार वर्ग में 21वां स्थान हासिल किया। ग्रुप सी में प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए भारत के इस भारोत्तोलक ने 350 किग्रा (145 किग्रा और 205 किग्रा) वजन उठाया जो इस साल के शुरू में राष्ट्रमंडल खेलों में दिखाए गए प्रदर्शन से 40 किग्रा कम है।

भारत ने इस प्रतियोगिता में केवल दो पदक जीते। उसे यह दोनों पदक स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने दिलाई। चानू ने पिछले सप्ताह महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में दो रजत पदक जीते। इनमें से एक पदक उन्होंने क्लीन एवं जर्क वर्ग में जबकि दूसरा पदक कुल भार में हासिल किया।

महाद्वीपीय और विश्व चैंपियनशिप में स्रैच, क्लीन एवं जर्क तथा कुल भार में अलग अलग पदक दिए जाते हैं। ओलंपिक में केवल कुल भार के लिए पदक दिए जाते हैं। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में चनमबम ऋषिकांत ंिसह (61 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता एस ंिबद्यारानी देवी (59 किग्रा) अपनी-अपनी स्पर्धाओं में क्रमश: 22वें और 25वें स्थान पर रहे। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन अंिचता सियुली मांसपेशियों में ंिखचाव के कारण अपनी स्पर्धा से हट गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav