हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, हरियाणा में 2 लाख सरकारी नौकरियां, 25 लाख तक फ्री इलाज का वादा..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Sep 2024 05:01 PM
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, हरियाणा में 2 लाख सरकारी नौकरियां, 25 लाख तक फ्री इलाज का वादा..
ऑडियो सुनें

हरियाणा: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें किसानों और महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं. यह 40 पन्नों का घोषणा पत्र है, जिसमें 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये देने का वादा शामिल है. साथ ही कांग्रेस ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लाने का वादा भी किया है.

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र का नाम “हाथ बदलेगा हालात” रखा है. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपस्थित थे.

घोषणा पत्र में प्रमुख वादे:

1. हर विधानसभा में महिला कॉलेज और महिला ITI स्थापित किए जाएंगे.

2. विदेशों में नौकरियों के लिए हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड का गठन होगा.

3. किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा मिलेगा और सिंघु बॉर्डर पर स्मारक
बनाया जाएगा.

4. SYL पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू किया जाएगा.

5. 2 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी.

6. हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद किया जाएगा.

7. पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगा.

8. पूरे वर्ष का भर्ती कैलेंडर जारी होगा.

9. महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत होगी.

10. छात्राओं के लिए मुफ्त पिंक मिनी बस और पिंक ई-रिक्शा की सुविधा मिलेगी.

11. किसानों के लिए किसान आयोग का गठन होगा.

12. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाएगी.

13. 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये मिलेंगे.

14. फसल खराब होने पर तुरंत मुआवजा दिया जाएगा.

15. OBC की क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये तक बढ़ाई जाएगी.

16. बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं को 6000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी.

17. कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने का वादा किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav