मुंबई में भारी बारिश, रेल और बस सेवाएं प्रभावित बाधित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 19 Jul 2024 11:32 AM
मुंबई में भारी बारिश, रेल और बस सेवाएं प्रभावित बाधित…
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई में शुक्रवार को सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण रेल और बस सेवाएं प्रभावित हो गईं जिससे दफ्तर जाने वाले कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कुछ सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया, जिससे परिवहन सेवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई। यात्रियों ने बताया कि उपनगरीय रेल सेवाएं कम से कम 15 से 20 मिनट के विलंब से चल रही हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और समुद्र में उठी ऊंची लहरों के कारण हार्बर लाइन पर चूना भट्टी में रेल की पटरियों पर पानी भर गया। समुद्र में उठी ऊंची लहरों और भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक रेलगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर रेल सेवाएं विलंब से चल रही हैं। पश्चिमी रेलवे ने दावा किया कि उसकी उपनगरीय रेल सेवाओं का संचालन ‘‘सुचारू’’ है।

सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान मुंबई के द्वीप शहर में औसतन 78 मिलीमीटर बारिश हुई। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मुंबई में औसतन 57 मिलीमीटर और पश्चिमी मुंबई में 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने शहर में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav