अरुणाचल में बाढ़ से संपर्क बाधित हुए इलाकों में जरूरी समान पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 04 Jul 2026 12:50 PM
अरुणाचल में बाढ़ से संपर्क बाधित हुए इलाकों में जरूरी समान पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात
ऑडियो सुनें

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में करीब एक हफ्ता पहले भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कई सुदूर गांवों का संपर्क राज्य से पूरी तरह कट गया, जिसके बाद प्रशासन को इन इलाकों में आपातकालीन भोजन और चिकित्सा सामग्री पहुंचाने के लिए एक वाणिज्यिक हेलीकॉप्टर तैनात करना पड़ा। लोअर सियांग जिले में कई स्थानों पर पुल ढहने और भूस्खलन के कारण सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई हैं। इसके चलते रोटे, रामे, लोग्लू, लिपिन, माने, तेने, सिपु, कक्की, काडू, रीना, सिडो और कोरंग जैसे गांव पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, लोअर सियांग के उपायुक्त की ओर से भेजी गई आपातकालीन मांग पर प्रशासन ने सरकारी स्वामित्व वाली स्काईवन एयरवेज के ‘एमआई-172’ हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया है। हेलीकॉप्टर के शनिवार को कई चक्कर लगाएगा। इसके जरिए पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट एडवांस्ड लैंंिडग ग्राउंड से आवश्यक खाद्य सामग्री और जीवन रक्षक दवाएं लोअर सियांग जिले के कोयू हेलीपैड तक पहुंचाई जाएंगी।

इस बीच, लोअर सियांग जिला प्रशासन ने अकाजन-लिकाबाली-बामे रोड के लिकाबाली-बासर-बामे हिस्से पर जमा मलबे को हटाने का काम तेज कर दिया है। लिकाबाली के अतिरिक्त उपायुक्त मोकर रीबा ने बताया कि गारू के पास ‘ब्रह्मपुत्र व्यू’ के नजदीक एक बहुत बड़ा भूस्खलन हुआ है। इस कारण रास्ते को खोलने के लिए वहां तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू करना किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना किसी बाधा के बहाली कार्य को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने अकाजन-लिकाबाली-बामे रोड पर सभी वाहनों की आवाजाही के लिए एक सख्त और समयबद्ध यातायात नियंत्रण लागू किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav