हॉकी इंडिया को विश्व कप की सफल मेजबानी के लिए सर्वश्रेष्ठ आयोजक का पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Mar 2023 08:18 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने हॉकी इंडिया को इस साल की शुरुआत में भुवनेश्वर और राउरकेला में एफआईएच पुरुष विश्व कप की सफल मेजबानी के लिए गुरुवार को सर्वश्रेष्ठ आयोजक के पुरस्कार से सम्मानित किया. यह पुरस्कार कोरिया के मुंगयोंग में आयोजित एएचएफ कांग्रेस के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने प्राप्त किया.

भुवनेश्वर के कंिलग हॉकी स्टेडियम ने इससे पहले 2018 में भी एफआईएच विश्व कप की मेजबानी की थी लेकिन राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उसने दर्शकों की अपनी क्षमता के कारण लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने यहां जारी बयान में कहा,‘‘ हम एशियाई हॉकी महासंघ से मिली इस मान्यता के प्रति आभारी हैं. हॉकी इंडिया के लिए स्वदेश में विश्वकप हमेशा से विशेष रहा है. हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता इसमें भाग लेने वाली प्रत्येक टीम, अधिकारी या दर्शकों के लिए इसे यादगार बनाना था.’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमारा यह प्रयास माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सभी हित धारकों और इस आयोजन के सफल आयोजन से जुड़े कई लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं होता.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu