गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय की तारीफ की, बोले- ये छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभियान है

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 16 May 2024 12:50 PM
गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय की तारीफ की, बोले- ये छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभियान है
ऑडियो सुनें

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सल ऑपरेशन को लेकर साय सरकार की तारीफ की है। नक्सल ऑपरेशन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, 5 महीने में BJP सरकार के आने के बाद 112 नक्सली मारे गए हैं।

पौने चार सौ नक्सलियों ने सरेंडर किया और 153 नक्सली अरेस्ट किए गए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने एनकाउंटर को फेक बताने वाली कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस इस एनकाउंटर को फेक बताती है। जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी बुद्धि भ्रष्ट करता है।

कांग्रेस पार्टी के साथ शायद यही हुआ है। इसके साथ ही शाह ने कहा कि अगले दो-तीन सालों में देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। ये छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभियान है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav