गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का निधन, मुख्यमंत्री दुख जाहिर किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 15 Jan 2024 02:34 PM
गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का निधन, मुख्यमंत्री दुख जाहिर किया…
ऑडियो सुनें

मुबई: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कुछ समय अस्वस्थ्य चल रही थीं। इस बात की सूचना देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जाहिर किया है।

सीएम शिंदे ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये एक पोस्ट में कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमितभाई शाह की बहन श्रीमती राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया। उनका जाना पूरे शाह परिवार के लिए सदमे जैसा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस दुःख में शामिल हूं और मेरी सच्ची प्रार्थना है कि आदरणीय अमितभाई और पूरे शाह परिवार को इस सदमे से उबरने की शक्ति मिले। राजेश्वरीबेन शाह को भावभीनी श्रद्धांजलि!”

जानकारी के मुताबिक 65 साल की राजेश्वरी बेन शाह लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। एक महीने पहले तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद से मुंबई लाया गया था। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री शाह इस समय गुजरात के दौरे पर हैं और आज उन्हें अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था, लेकिन राजेश्वरी बेन की मौत की खबर मिलते ही उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गये हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav