उम्मीद है कि लय कायम रखेंगे: फिल साल्ट

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 May 2024 03:28 PM
उम्मीद है कि लय कायम रखेंगे: फिल साल्ट
ऑडियो सुनें

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स के आक्रामक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने उम्मीद जताई है कि लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेआफ में भी यह लय कायम रखेगी। दो बार की चैम्पियन केकेआर इस समय शीर्ष पर है।

साल्ट ने केकेआर के नाइट्स डगआउट पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ यह मैच दर मैच रणनीति बनाने की बात है। हम इस समय लय में है।’’ वहीं बायें हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह सत्र काफी सफल रहा है। हम ट्रॉफी जीतने आये हैं और उम्मीद है कि इस मकसद में कामयाब होंगे।’’

दस साल बाद आईपीएल खेल रहे स्टार्क ने कहा ,‘‘ मैं लंबे समय बाद खेल रहा हूं। मुझे 2018 में केकेआर के लिये खेलना था लेकिन मैं चोटिल हो गया। अब वापसी करके अच्छा लग रहा है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav