यमुना प्राधिकरण की अनुमति के बिना बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया गया

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 25 Mar 2025 02:08 PM
यमुना प्राधिकरण की अनुमति के बिना बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया गया
ऑडियो सुनें

नोएडा: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास तीसरे चरण में अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन पर यमुना प्राधिकरण की अनुमति के बिना बनाए गए मकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यमुना विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र ंिसह ने बताया कि सोमवार अपराह्न तीन बजे जिला प्रशासन और यमुना प्राधिकरण के दल पुलिसर्किमयों के साथ किशोरपुर गांव पहुंचे जिसके बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ लोग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुकवाने के लिए अपने वकीलों के साथ पहुंचे लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई को वैध बताते हुए इसे रोकने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक किशोरपुर और साबौता में 32 निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया।

अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में मुआवजा और भूखंड के लालच में बाहरी लोगों ने बिना अनुमति के निम्न गुणवत्ता के निर्माण कार्य किए हैं। नोएडा हवाई अड्डे के तीसरे चरण में जेवर के 14 गांव की 2,053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital