हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ियों की सराहना की

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 08 May 2025 03:21 PM
हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ियों की सराहना की
ऑडियो सुनें

कोलकाता: आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने युवा खिलाड़ियों आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल और डेवाल्ड ब्रेविस की सराहना करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अब भविष्य के लिए टीम तैयार करना है।

पांच बार के चैंपियन चेन्नई के लिए आईपीएल का मौजूदा सत्र अच्छा नहीं रहा है और उसने बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स पर दो विकेट की जीत के साथ 12 मैचों में केवल तीसरी जीत हासिल की। हसी ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘टीम से जुड़े सभी लोग वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जाहिर तौर पर परिणाम उस तरह से नहीं आ रहे हैं जैसा हम चाहते थे। लेकिन हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने पिछले कुछ मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन हम अनुकूल परिणाम हासिल नहीं कर पाए। इसलिए, ऐसा लगता है कि कड़ी मेहनत कुछ हद तक सफल रही है, बावजूद इसके कि हम प्लेआॅफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए।’’’

म्हात्रे, उर्विल और ब्रेविस के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई की भविष्य के लिए मजबूत टीम तैयार करने की उम्मीद बंध गई है। चेन्नई ने नीलामी में इन खिलाड़ियों को नहीं खरीदा था और बाद में कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण उनके स्थान पर इन्हें अपनी टीम से जोड़ा था।

हसी ने कहा, ‘‘जब टूर्नामेंट उसे चरण में पहुंच गया था जहां हम प्लेआॅफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तब हमने भविष्य के लिए मजबूत टीम तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया। इन खिलाड़ियों ने वास्तव में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उनकी मौजूदगी से टीम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने टीम में नई ऊर्जा का संचार किया है।’’

खराब लय में चल रही

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital