मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Nov 2023 07:10 PM
मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं: ज्योतिरादित्य सिंधिया
ऑडियो सुनें

ग्वालियर. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं. सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. उन्होंने कहा, ”मैंने आपको (मीडिया को) पहले भी बताया है कि मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं. मैं न तो पहले इस दौड़ में था और न ही आज. आपने 2013 में, 2018 में और इस चुनाव में भी मुझसे बार-बार पूछा और मैंने भी आपसे यही कहा.”

सिंधिया ने यह भी कहा कि राज्य के लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने, विकास और प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत से इस चुनाव में जीत दिलाएंगे. भाजपा ने राज्य में मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा पेश नहीं किया है, जहां आज 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान चल रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu