मुझे 18 वर्ष की उम्र में पता चल गया था कि शादी मेरे लिए नहीं है: राहुल बोस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Mar 2022 06:58 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता राहुल बोस ‘नेटफ्लिक्स’ की एक सीरीज ‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव’ में एक युवक के पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनी भावनाओं को समझने को लेकर काफी जद्दोजहद कर रहा है. बोस ने युवावस्था में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि वह तब भी इस बात को लेकर काफी स्पष्ट थे कि उन्हें एक ‘‘खूबसूरत रिश्ता’’ चाहिए, लेकिन उसे कभी शादी में नहीं बदलना चाहेंगे.

अपनी निजी ंिजदगी के बारे में बेहद कम जानकारी साझा करने वाले बोस से जब पूछा गया कि वह उम्र के किस पड़ाव में प्यार के बारे में सबसे अधिक सोचते थे. इस पर बोस (54) ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैं आपको क्या बताऊं, मैं किस हद तक प्यार चाहता था…लेकिन 18 साल की उम्र में ही, मैंने कभी शादी ना करने का फैसला कर लिया था. तब मेरी मां ने कहा था कि ‘‘आने वाले पांच या 10 साल में देखेंगे’’.

अगर वह ंिजदा होती, तो उन्हें एहसास होता कि मैं सही था.’’ मुंबई में जन्मे अभिनेता ने कहा, ‘‘ प्यार, एकता, साथ रहना? जी हां. सच्चाई और खुशी से भरा लंबा और खूबसूरत रिश्ता? जी हां, लेकिन शादी मेरे लिए नहीं है.’’ सीरीज ‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव’ 18 मार्च से ‘नेटफ्लिक्स’ पर प्रसारित की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu