यदि भाजपा केंद्र की सत्ता में लौटी तो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दो हजार रुपये तक पहुंच जायेगी: बनर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Feb 2024 08:31 PM
यदि भाजपा केंद्र की सत्ता में लौटी तो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दो हजार रुपये तक पहुंच जायेगी: बनर्जी
ऑडियो सुनें

झारग्राम. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आशंका जतायी कि यदि भाजपा केंद्र की सत्ता में वापस लौटी तो सरकार प्रत्येक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ.ाकर दो हजार रुपये तक कर देगी.
बनर्जी ने यहां झारग्राम जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव जीतती है, तो वे रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ.ाकर 1,500 रुपये या 2,000 रुपये तक कर सकते हैं. ऐसा होने पर हमें आग जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करने की पुरानी प्रथा को अपनाना होगा.”

उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को अप्रैल के अंत तक आवास योजना के तहत मकानों का निर्माण पूरा करने की चेतावनी दी और दावा किया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनकी सरकार मई से इनका निर्माण शुरू कर देगी. बनर्जी ने संदेशखालि इलाके में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मामले में आरोपी पार्टी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कुछ नहीं कहा.
शेख को बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu