अगर पाकिस्तान और नरक में से किसी एक चुनना हो, तो मैं नरक को चुनूंगा : जावेद अख्तर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 May 2025 07:41 PM
अगर पाकिस्तान और नरक में से किसी एक चुनना हो, तो मैं नरक को चुनूंगा : जावेद अख्तर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कहा है कि अगर कभी ऐसा वक्त आया, जब उन्हें पाकिस्तान और नरक में से किसी एक को चुनना पड़ा, तो वह नरक को चुनेंगे. अख्तर (80) ने यह बात शनिवार रात को मुंबई में शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कही. इस कार्यक्रम में अख्तर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के कट्टरपंथी रोज उन्हें गालियां देते हैं.

अख्तर ने दर्शकों की तालियों के शोर के बीच कहा, “किसी दिन मैं आपको सोशल मीडिया मंच ट्विटर (अब ‘एक्स’) का अपना अकाउंट और व्हाट्सएप दिखाऊंगा. दोनों तरफ से मुझे गाली दी जाती है. मैं कृतघ्न नहीं हूं, इसलिए मैं कहूंगा कि ऐसे लोग भी हैं जो मेरी बातों की सराहना करते हैं, मुझे प्रोत्साहित करते हैं. लेकिन यह सच है कि यहां और वहां दोनों जगह के कट्टरपंथी मुझे गाली देते हैं. यह सही है. अगर उनमें से कोई मुझे गाली देना बंद कर दे, तो यह मेरे लिए चिंता की बात होगी. उन्होंने कहा,”एक पक्ष कहता है ‘तुम काफिर (नास्तिक) हो और नरक में जाओगे. दूसरा पक्ष कहता है, ‘जिहादी, पाकिस्तान जाओ’. अगर पाकिस्तान और नरक के बीच चुनाव करना हो, तो मैं नरक में जाना पसंद करूंगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu