‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो देश विदेशी ताकतों का उपनिवेश बन जाएगा: अनुराग ठाकुर 

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 May 2024 10:11 PM
‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो देश विदेशी ताकतों का उपनिवेश बन जाएगा: अनुराग ठाकुर 
ऑडियो सुनें

हमीरपुर. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन को सरकार बनाने का मौका मिला तो देश बर्बाद हो जाएगा और यह ”विदेशी ताकतों का उपनिवेश” बन जाएगा. उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने दावा किया, ”अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन को सरकार बनाने का मौका मिला तो देश बर्बाद हो जाएगा और उन विदेशी ताकतों का उपनिवेश बन जाएगा जो भारत की अखंडता और एकता को अस्थिर करने में व्यस्त हैं.” उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हाथ मिलाने, पार्टी के बैनर तले एकजुट रहने और एक जून को उसके पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया.

ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के नेता आतंकवादियों और पाकिस्तान समर्थक तत्वों की वकालत कर रहे हैं, लेकिन उनकी ”नापाक मंशा” पूरी नहीं होंगी क्योंकि लोग उनके ”बुरे मंसूबों” को जानते हैं. उन्होंने कांग्रेस पर अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद और आतंकवाद का बोलबाला रहा. ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों ने लोगों के दिल और दिमाग पर ”अमिट छाप” छोड़ी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu