अगर ईरान ने मिसाइलें दागना जारी रखा तो ‘तेहरान तबाह हो जाएगा’ : इजराइल के रक्षा मंत्री

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 14 Jun 2025 04:38 PM
अगर ईरान ने मिसाइलें दागना जारी रखा तो ‘तेहरान तबाह हो जाएगा’ : इजराइल के रक्षा मंत्री
ऑडियो सुनें

दुबई: इजराइल के रक्षा मंत्री ने शनिवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने मिसाइलें दागना जारी रखा तो ‘‘तेहरान तबाह हो जाएगा।’’ सेना प्रमुख के साथ एक आकलन बैठक के बाद रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा, ‘‘हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब शुक्रवार सुबह ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइल के हमले के बाद ईरान ने शनिवार रात इजराइल पर जवाबी हमले शुरू किये।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital