आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राव का निधन, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जताया शोक

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 12 May 2025 02:55 PM
आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राव का निधन, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जताया शोक
ऑडियो सुनें

लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन आॅफ र्विकंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव (80) का सोमवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। राव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं और पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।

राव के पुत्र के. विश्वदेव राव ने उनके निधन की सूचना साझा करते हुए कहा, ‘‘यह बताते हुए अत्यंत दु?ख हो रहा है कि मेरे पिताजी डॉ. के. विक्रम राव, वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन आॅफ र्विकंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज प्रात? लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह सांस संबंधी समस्या से पीड़ित थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ह्लएक्सह्व पर कहा, ह्लवरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव जी का निधन अत्यंत दु?खद एवं पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य कई नेताओं ने भी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital