अंतरराष्ट्रीय दबाव को अनदेखा कर ईरान हथियार-योग्य यूरेनियम का भंडार बढ़ा रहा है : संयुक्त राष्ट्र

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Nov 2024 09:33 PM
अंतरराष्ट्रीय दबाव को अनदेखा कर ईरान हथियार-योग्य यूरेनियम का भंडार बढ़ा रहा है : संयुक्त राष्ट्र
ऑडियो सुनें

विएना. संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था की गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने की अंतरराष्ट्रीय मांगों की अवहेलना की है तथा उसने अपने यूरेनियम संवर्द्धन भंडार को हथियार निर्माण के स्तर तक बढ़ा लिया है. यह रिपोर्ट मंगलवार को एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को मिली.

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 अक्टूबर तक ईरान के पास 60 प्रतिशत तक संर्विधत 182.3 किलोग्राम यूरेनियम है, जो अगस्त की अंतिम रिपोर्ट से 17.6 किलोग्राम अधिक है. साठ प्रतिशत शुद्धता पर संर्विधत यूरेनियम, हथियार-स्तर के 90 प्रतिशत स्तर पर शुद्धता वाले यूरेनियम से तकनीकी रूप से कुछ ही कदम दूर है.

आईएईए ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया है कि 26 अक्टूबर तक ईरान के पास कुल 6,604.4 किलोग्राम संर्विधत यूरेनियम का भंडार है, जो अगस्त के 852.6 किलोग्राम भंडार से अधिक है. आईएईए की परिभाषा के अनुसार, 60 प्रतिशत शुद्धता तक संर्विधत यूरेनियम की मात्रा लगभग 42 किलोग्राम है, जिस पर अगर सामग्री को और 90 प्रतिशत तक संर्विधत किया जाए सैद्धांतिक रूप से एक परमाणु हथियार बनाना संभव है. ये रिपोर्ट ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आई हैं, जब इजराइल और ईरान ने गाजा में एक वर्ष से अधिक समय से जारी युद्ध के बाद हाल के महीनों में मिसाइल हमले किए हैं. गाजा पर ईरान सर्मिथत समूह हमास का शासन है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu