जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान पुरी प्रशासन के साथ काम करेंगे आईआईटी, आईआईएम के छात्र

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 11 Jun 2025 03:14 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान पुरी प्रशासन के साथ काम करेंगे आईआईटी, आईआईएम के छात्र
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों आईआईटी, आईआईएम और प्रमुख नीति व प्रबंधन संस्थानों के छात्र इस वर्ष की जगन्नाथ रथ यात्रा में ओडिशा के पुरी जिले में जमीनी स्तर पर प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुरी जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई ‘पब्लिक सिस्टम्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर इंटर्नशिप’ के तहत ये छात्र जमीनी स्तर पर काम करेंगे और रथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, आयोजन की योजना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अध्ययन करेंगे।

पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा, “जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा विशाल आयोजन, आस्था और प्रशासनिक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। अब समय आ गया है कि देश के प्रतिभाशाली युवा राष्ट्र निर्माण की वास्तविकता को नजदीक से अनुभव करें।”

उन्होंने बताया कि 10 से 15 दिनों की इस इंटर्नशिप अवधि के दौरान चयनित विद्यार्थियों को स्वच्छता ढांचे, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, सेवा शिविर संचालन और डिजिटल नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर जमीनी स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून, 2025 से शुरू हो कर पांच जुलाई, 2025 को संपन्न होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital