कौशांबी में बनियान-तौलिया पहनकर सुनवाई करने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 07 Nov 2023 12:00 PM
कौशांबी में बनियान-तौलिया पहनकर सुनवाई करने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर
ऑडियो सुनें

कौशांबी: कौशांबी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक एक वीडियो में बनियान-तौलिया पहनकर सुनवाई करते एक उपनिरीक्षक (दरोगा) का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उसे निलंबित कर दिया। एसपी ने यह जानकारी दी।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के कोखराज थाना की ंिसघिया चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक रामनारायण ंिसह के तौलिया और बनियान पहनकर फरियादियों की फरियाद सुनने का वीडियो व खबर संज्ञान में आने के बाद ंिसह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिराथू अवधेश विश्वकर्मा को सौंपी गयी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav