मोदी की दुनिया में सच्चाई ‘एक्सपंज’ हो सकती है, वास्तविकता में नहीं : राहुल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 Jul 2024 12:12 PM
मोदी की दुनिया में सच्चाई ‘एक्सपंज’ हो सकती है, वास्तविकता में नहीं : राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उनके भाषण के कुछ अंशों को कार्यवाही से हटाए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनिया में सच्चाई ‘एक्सपंज’ हो सकती है, लेकिन वास्तविकता में ऐसा नहीं हो सकता।

उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं कहा, ‘‘ मोदी जी की दुनिया में सच्चाई एक्सपंज हो सकती है, लेकिन वास्तविकता में सच्चाई एक्सपंज नहीं हो सकती। जो मुझे कहना था, मैंने कह दिया। वह सच्चाई है। जितना एक्सपंज करना है करें, सच्चाई तो सच्चाई होती है।’’

राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में सांप्रदायिक आधार पर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था जिस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि पूरे ंिहदू समाज को ंिहसक कहना बहुत गंभीर विषय है।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाये गए धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा था कि ंिहदू कभी ंिहसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता। उनके भाषण के कुछ अंश सदन की कार्यवाही से आसन के निर्देशानुसार हटा दिए गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav