फीफा विश्व कप क्वालीफायर में भारत और अफगानिस्तान ने गोलरहित ड्रॉ खेला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 22 Mar 2024 12:59 PM
फीफा विश्व कप क्वालीफायर में भारत और अफगानिस्तान ने गोलरहित ड्रॉ खेला
ऑडियो सुनें

आभा (सऊदी अरब): भारत और अफगानिस्तान ने फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में ग्रुप ए में गोलरहित ड्रॉ खेला और दोनों टीमें गोल करने का एक भी मौका भुना नहीं सकी।

बृहस्पतिवार को देर रात खेले गए मुकाबले में भारत पहले हाफ में गोल करने के करीब पहुंचा जब मनवीर ंिसह ने दो मौके बनाये लेकिन गोल नहीं हो सका।

इस मैच के बाद भारत ग्रुप ए में तीन मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि कुवैत के तीन अंक है जिसे कतर ने 3 . 0 से हराया। अफगानिस्तान ग्रुप में चौथे स्थान पर है।

डामाक स्टेडियम पर दोनों टीमों ने शुरूआत में काफी आक्रामक खेल दिखाया। अफगानिस्तान ने अपनी रफ्तार और कद काठी के दम पर दबदबा बनाने की कोशिश की तो भारतीयों की पांिसग अच्छी थी।

जनवरी में सीनियर टीम में पदार्पण करने वाले विक्रम प्रताप ंिसह पहली बार अंतिम एकादश में उतरे और अफगान डिफेंस में सेंध मारने की बारंबार कोशिश की।

भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेल दिखाया और 17वें मिनट में मनवीर अगर गोल कर देते तो भारत को 2026 विश्व कप और 2027 एएफसी एशियाई कप प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन मैच में दूसरे दौर के बाहरी मुकाबले में बढत मिल जाती। अफगानिस्तान ने भी जवाबी हमलों पर मौके बनाये लेकिन भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत ंिसह संधू ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया।

मनवीर को पहले हाफ में एक मौका और मिला जब लालियांजुआला छांगटे से मिले कॉर्नर पर फुलबैक निखिल पुजारी ने उन्हें क्रॉस दिया लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहे। दूसरे हाफ में विक्रम प्रताप ने दो मौके गंवाये। पहले मौके पर गेंद दूर रह गई और दूसरे मौके पर वह सही एंगल बनाने में नाकाम रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav