भारत, चीन के बीच मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हैं: चीनी दूत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 05 Feb 2024 04:07 PM
भारत, चीन के बीच मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हैं: चीनी दूत
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई में चीन के महावाणिज्यदूत कोंग शिन्हुआ ने कहा है कि चीन और भारत के लोगों के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंध बहुत मजबूत हैं और कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता। कोंग ने शुक्रवार को मुंबई में चीन के नववर्ष समारोह और चीनी सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर यह बात कही।

उन्होंने कहा कि 2023 चीन और भारत दोनों के लिए उपलब्धियों भरा साल रहा। उन्होंने कहा, “हमारे लोगों के बीच व्यापक सहयोग से यह संभव हुआ है।” उन्होंने कहा कि 2023 में चीन-भारत व्यापार 136.2 अरब डॉलर से अधिक हो गया।

उन्होंने कहा कि भारत में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास ने पिछले वर्ष 1.8 लाख से अधिक वीजा जारी किए हैं, जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बाद चीन जाने वाले भारतीयों की संख्या में बढ़ोतरी को दर्शाता है।

कोंग ने कहा, ह्लहमने मुंबई में पहली बार चीनी दक्षता प्रतियोगिता आयोजित की, जिससे भारतीय युवाओं को चीनी भाषा सीखने के लिए प्रेरणा मिली। इन आयोजनों ने मेरी यह धारणा और गहरी हो गई कि हमारे लोगों के बीच आर्थिक व सांस्कृतिक संबंध इतने मजबूत हैं कि कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav