भारत की नजरें आयरलैंड के खिलाफ महिला वनडे में क्लीन स्वीप करने पर

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 14 Jan 2025 02:20 PM
भारत की नजरें आयरलैंड के खिलाफ महिला वनडे में क्लीन स्वीप करने पर
ऑडियो सुनें

राजकोट: पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को तीसरे और आखिरी वनडे में उतरेगी तो उसका इरादा श्रृंखला में ‘क्लीन स्वीप’ करने का होगा। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में अभी तक जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और इस लय को कायम रखना चाहेगी।

चार पारियों में तीसरा अर्धशतक जमाने वाली प्रतीका रावल की नजरें शतक जमाने पर होंगी। कप्तान स्मृति मंधाना के साथ उन्होंने हर मैच में भारत को उम्दा शुरूआत दी है। दोनों ने पिछले मैच में पहले विकेट के लिये 156 रन जोड़े जो पांच पारियों में उनकी तीसरी शतकीय साझेदारी थी। मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के बाद लगातार अच्छा फॉर्म जारी रखा है । हरलीन देयोल ने भी 89 रन की अहम पारी खेली।

भारत ने पिछले मैच में पांच विकेट पर 370 रन बनाये जो उसका सर्वोच्च वनडे स्कोर है। हरमनप्रीत कौर की गैर मौजूदगी में चौथे नंबर पर उतरी जेमिमा रौड्रिग्स ने परिपक्वता दिखाते हुए 28 गेंद में अर्धशतक जमाया।

रौड्रिग्स ने कहा ,‘‘ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। शुरूआत में मैने काफी संयम दिखाया जो काफी सकारात्मक था क्योंकि मेरे लिये क्रीज पर डटे रहना जरूरी था। मैं रन तो बना रही थी लेकिन क्रीज पर टिककर खेल नहीं पा रही थी । मुझे खुशी है कि आज ऐसा कर सकी।’’

अनुभवी बल्लेबाज तेजल हसंबिस ने भी वापसी करते हुए अर्धशतक जमाया। शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत जैसे बिग हिटर्स की गैर मौजूदगी में प्रतीका जैसे नये खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की की।
भारतीय गेंदबाजी ंिचता का सबब रही और टीम घरेलू हालात में लगातार विकेट लेने में नाकाम रही जिससे आयरलैंड को पिछले मैच में सात विकेट पर 254 रन बनाने का मौका मिला।

भारत को तेज गेंदबाज रेणुका ंिसह की कमी खल रही है और पूजा वस्त्राकर की चोट ने मुश्किलें और बढा दी है। दीप्ति शर्मा ने अब तक चार विकेट लिये हैं लेकिन प्रिया मिश्रा, सयाली सतघरे और टिटास साधू प्रभावित नहीं कर सकीं हैं।

टीमें :

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उप कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।

आयरलैंड: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैंिनग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्प्सी, सारा फोर्ब्स, अर्लीन केली, जोआना लॉफ्रान, एमी मैगुइरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल।

मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital