नेपाल के घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा भारत: विदेश मंत्रालय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Sep 2025 10:37 PM
नेपाल के घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा भारत: विदेश मंत्रालय
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. नेपाल में सरकार विरोधी जबर्दस्त प्रदर्शनों के बाद देश में राजनीतिक संकट गहराने के बीच भारत ने मंगलवार को कहा कि वह नेपाल के घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा है और उम्मीद जताई कि शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों का समाधान हो जाएगा.
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने देश भर में बढ.ते सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया. प्रदर्शनकारियों ने कई शीर्ष नेताओं के घरों, राजनीतिक दलों के मुख्यालयों पर हमला किया और यहां तक ??कि संसद भवन में भी तोड़फोड़ की गई.

छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन में, सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और कथित भ्रष्टाचार के प्रति अकर्मण्यता सहित कई मुद्दों को लेकर ओली सरकार के खिलाफ आम लोगों का बढ.ता आक्रोश झलक रहा है. प्रदर्शनकारियों ने कफ्र्यू और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती का उल्लंघन करते हुए आगजनी की तथा विभिन्न प्रमुख इमारतों और प्रतिष्ठानों पर धावा बोला. सोमवार के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में कम से कम 19 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हो गए.

ओली के इस्तीफे के पहले जारी बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा, ”हम नेपाल के घटनाक्रम पर कल से ही करीब से नजर रख रहे हैं और इतने सारे नौजवानों की जान जाने से हमें गहरा दुख हुआ है.” मंत्रालय ने कहा, ”हम दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.” विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”एक करीबी मित्र और पड़ोसी होने के नाते, हम उम्मीद करते हैं कि सभी पक्ष संयम बरतेंगे और शांतिपूर्ण तरीकों व बातचीत के जरिए किसी भी मुद्दे का समाधान करेंगे.” मंत्रालय ने नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों से स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील भी की है.

बयान में कहा गया, ”यह भी संज्ञान में आया है कि अधिकारियों ने काठमांडू और नेपाल के कई अन्य शहरों में कफ्र्यू लगा दिया है. नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और नेपाली अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों और नियमों का पालन करें.” नेपाल में स्थिति बिगड़ने पर भारत ने अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे हालात शांत होने तक वहां की यात्रा स्थगित कर दें.

विदेश मंत्रालय ने एक परामर्श में कहा, “नेपाल में बन रहे हालात को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थिति शांत होने तक वहां की यात्रा स्थगित कर दें.” परामर्श में कहा गया, “नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वर्तमान निवास स्थानों पर ही रहें, सड़कों पर निकलने से बचें और पूरी सावधानी बरतें. उन्हें नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की भी सलाह दी जाती है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu