ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है भारत: दूतावास

तेहरान: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच, भारत ईरान से अपने सभी नागरिकों को निकाल रहा है। यहां भारतीय दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आपातकालीन संपर्क नंबर और एक टेलीग्राम चैनल का ंिलक प्रदान किया।

पोस्ट में कहा गया है, ह्लभारतीय दूतावास ईरान से सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है। दूतावास से टेलीग्राम चैनल या आपातकालीन संपर्क नंबरों +989010144557, +989128109115, +989128109109 पर संपर्क किया जा सकता है। एक अन्य पोस्ट में, दूतावास ने कहा कि वह नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी निकालने का प्रयास कर रहा है।

पोस्ट में कहा गया है कि नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर इन दोनों देशों के नागरिकों को निकालने के प्रयास भी किए जा रहे हैं पोस्ट में कहा गया है, नेपाल और श्रीलंका के नागरिक तत्काल टेलीग्राम चैनल या आपातकालीन संपर्क नंबर +989010144557; +989128109115; +989128109109 पर दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

भारत ने बुधवार को ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए “आॅपरेशन ंिसधु” शुरू करने की घोषणा की, क्योंकि इजराइल के साथ संघर्ष में कमी आने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button