भारत राष्ट्रीय संप्रभुत्ता को बनाए रखने में फिलीपीन का समर्थन करता है: जयशंकर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 26 Mar 2024 01:12 PM
भारत राष्ट्रीय संप्रभुत्ता को बनाए रखने में फिलीपीन का समर्थन करता है: जयशंकर
ऑडियो सुनें

मनीला: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ फिलीपीन के विवाद के बीच मंगलवार को कहा कि अपनी राष्ट्रीय संप्रभुत्ता को बनाए रखने में दक्षिणपूर्व एशियाई देश का भारत दृढ़ता से समर्थन करता है।

जयशंकर ने यहां एक संवाददता सम्मेलन में कहा कि उनकी मनीला में फिलीपीन के विदेश मंत्री एनरिक मनालो से बहुत अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी राष्ट्रीय संप्रभुत्ता बनाए रखने के लिए फिलीपीन को भारत के समर्थन को दृढ़ता से दोहराता हूं।’’

उन्होंने कहा कि बदलती दुनिया के साथ यह आवश्यक है कि भारत और फिलीपीन उभरते मॉडल को आकार देने में अधिक निकटता से सहयोग करें। विदेश मंत्री ने एक सवाल पर कहा कि प्रत्येक देश को अपनी राष्ट्रीय संप्रभुत्ता को बनाए रखने का अधिकार है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस पर भी चर्चा की है।’’ जयशंकर ने कहा कि हाल में भारत और फिलीपीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बहुत उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav