भारत और अमेरिका के बीच संबंध रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी है: रिपब्लिकन सांसद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 16 Jun 2023 03:02 PM
भारत और अमेरिका के बीच संबंध रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी है: रिपब्लिकन सांसद
ऑडियो सुनें

वांिशगटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की आधिकारिक यात्रा से पहले रिपब्लिकन पार्टी की एक प्रभावशाली सांसद ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध सिर्फ गठबंधन नहीं है बल्कि यह रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी है। सांसद ंिसडी हाइड-स्मिथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह कांग्रेस के एक संयुक्त सत्र के संबोधित करेंगे और यह अमेरिकी सांसदों के लिए सम्मान की बात होगी। यह दुनिया के दो बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को रेखांकित करता है।

राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी 22 जून को मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान 22 जून को कांग्रेस का संयुक्त सत्र भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 23 जून को वांिशगटन में रोनाल्ड रीगन बिंिल्डग और इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में समुदाय के नेताओं को भी संबोधित करेंगे। सांसद ने बृहस्पतिवार को सदन में कहा, ‘‘ मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करती हूं। भारत और अमेरिका के संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हुए वह अगले सप्ताह कांग्रेस के एक संयुक्त सत्र के संबोधित करेंगे जो हमारे लिए सम्मान की बात होगी।’’

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध सिर्फ गठबंधन नहीं बल्कि राणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी है। सांसद ने कहा, ‘‘ हमारे देशों के संबंध साझा मूल्यों, लोकतंत्र,स्वतंत्रता और कानून व्यवस्था के सम्मान की मजबूत नींव पर बने हैं। भारत और अमेरिका ने शांति, समृद्धि तथा वैश्विक स्थायित्व के लिए सहयोग की शक्ति को काफी पहले ही पहचान लिया था। भारत को 75 वर्ष पहले अजादी मिलने के बाद से भारत-अमेरिका के बीच राजनयिक संबंध बढ़े हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav