भारतीय सेना ने सीमाओं पर 100 से ज्यादा स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए, बनाई ‘भारतमाला’

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Jun 2023 05:33 PM
भारतीय सेना ने सीमाओं पर 100 से ज्यादा स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए, बनाई ‘भारतमाला’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को अंतरराष्ट्री योग दिवस के अवसर पर ‘भारतमाला’ के रूप में देश की भूमि और समुद्री सीमाओं के साथ 100 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए। सेना ने एक बयान में कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों, बच्चों सहित, साथ ही रक्षा क्षेत्र में असैन्य पदों पर तैनात लोगों ने कार्यक्रमों में भाग लिया। उसने कहा कि स्थानीय लोगों को भी योग गतिविधियों में शामिल किया गया।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
सेना के बयान में कहा गया है कि भारत-अफ्रीका की बढ़ती साझेदारी को जारी रखते हुए, संयुक्त राष्ट्र मिशन क्षेत्रों में तैनात भारतीय सेना के जवानों और प्रशिक्षण दलों के माध्यम से अफ्रीकी देशों में एक संपर्क अभियान का भी आयोजन किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav