भारतीय तटरक्षक का हेलीकॉप्टर गुजरात तट पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्य लापता

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 03 Sep 2024 12:31 PM
भारतीय तटरक्षक का हेलीकॉप्टर गुजरात तट पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्य लापता
ऑडियो सुनें

पोरबंदर: भारतीय तट रक्षक (आईसीजे) का एक हेलीकॉप्टर एक बचाव अभियान के दौरान गुजरात में पोरबंदर तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद चालक दल के तीन सदस्य लापता हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईसीजे ने एक बयान में बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई। इसमें बताया गया है कि आईसीजे के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) पर सवार चालक दल के चार सदस्यों में से एक को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है।

आईसीजे के बयान में कहा गया है, ‘‘दो सितंबर को भारतीय तटरक्षक के एएलएच हेलीकॉप्टर ने गुजरात के पोरबंदर तट पर मोटर टैंकर हरी लीला से चालक दल के एक घायल सदस्य को बचाने के लिए रात 11 बजे उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लैंंिडग करनी पड़ी और वह समुद्र में गिर गया। चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है। आईसीजे ने बचाव प्रयासों के लिए चार जहाज तथा दो विमान तैनात किए हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav