भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 15-1 से रौंदा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 10:30 PM
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 15-1 से रौंदा
ऑडियो सुनें

सालालाह. मनिंदर सिंह के चार गोल और मोहम्मद राहिल की हैट्रिक की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां बांग्लादेश को 15-1 से करारी शिकस्त देकर पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की. भारतीय टीम ने अपने कमजोर प्रतिद्वंदी के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाए रखा. बांग्लादेश ने शुरू में गोल कर दिया था लेकिन इसके बाद भारत ने उसको आगे ऐसा कोई मौका नहीं दिया.

भारत की तरफ से मनिंदर ने 10वें, 18वें, 28वें और 30वें मिनट में जबकि राहिल ने दूसरे, 15वें और 24वें मिनट में गोल किये. इनके अलावा सुखविंदर (13वें, 22वें), गुरजोत सिंह (13वें, 23वें) और पवन राजभर (19वें, 26वें) ने दो-दो जबकि मंदीप मोर (आठवें), और दिपसन तिर्की (नौवें) ने एक-एक गोल दागा. बांग्लादेश के लिए एकमात्र गोल सावोन सरोवर (दूसरे मिनट) ने किया. भारत बुधवार को दो मैच खेलेगा. पहले उसका सामना मेजबान ओमान से होगा और फिर वह चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा. वह गुरुवार को मलेशिया और जापान का सामना करेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu