भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच कांग्रेस में सम्मानित किया गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Nov 2024 03:56 PM
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच कांग्रेस में सम्मानित किया गया
ऑडियो सुनें

मस्कट: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को यहां वैश्विक संचालन संस्था की कांग्रेस के दौरान अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष तैयब इकराम और फ्रांस हॉकी महासंघ की प्रमुख इसाबेल जोयून ने सम्मानित किया। भारतीय टीम को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ ंिसह ने ग्रहण किया। हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम इस सम्मान के लिए एफआईएच के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिसने अंतरराष्ट्रीय हॉकी के 100वें वर्ष को भारत के लिए और भी विशेष बना दिया है। ’’

भारतीय टीम ने इस साल अगस्त में स्पेन पर 2-1 की रोमांचक जीत के साथ 52 साल में पहली बार पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav