सिंगापुर: भारतीय नागरिक पर विमान में परिचारिका के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

सिंगापुर: सिंगापुर की एक अदालत में मंगलवार को एक भारतीय नागरिक पर विमान में 28 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। आरोपी भारतीय नागरिक की पहचान रजत के रूप में हुई है।

रजत पर आरोप है कि 28 फरवरी को सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान में महिला ‘क्रू सदस्य’ को पीछे से पकड़ लिया और उसे धक्का देकर जबरन शौचालय में ले गया। विमान के चांगी हवाई अड्डे पर उतरते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना आॅस्ट्रेलिया से आ रही एक उड़ान में हुई थी। मंगलवार को अदालत में पेश हुए 20 वर्षीय रजत ने कहा कि वह अपना दोष स्वीकार करना चाहता है। चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 14 मई तय की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button