नशे में गाड़ी चलाने के मामले में भारतीय मूल के सिंगापुरी नागरिक को तीन सप्ताह की कैद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 29 Jul 2023 01:54 PM
नशे में गाड़ी चलाने के मामले में भारतीय मूल के सिंगापुरी नागरिक को तीन सप्ताह की कैद…
ऑडियो सुनें

सिंगापुर: पुलिस नाके से बचने, नशे में गाड़ी चलाने और सड़क पर अपनी कार छोड़ने के मामले में भारतीय मूल के 45 वर्षीय एक सिंगापुरी नागरिक को तीन सप्ताह कैद तथा 6,800 सिंगापुरी डॉलर (एसजीडी) के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। मणिकम वरथराज नामक व्यक्ति को ‘नशे में गाड़ी चलाने’ और अपनी कार को ऐसी स्थिति में छोड़ने के मामले में दोषी ठहराया गया, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों को असुविधा हुई।

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वरथराज को शुक्रवार को तीन सप्ताह कैद की सजा सुनाई गई और उस पर 6,800 एसजीडी का जुर्माना लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पर 42 महीने के लिए वाहन चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 22 सितंबर 2019 को हुई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav