भारतीय अंडर-17 टीम को कतर ने 1-3 से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Feb 2023 02:17 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम को दो मैचों की मैत्री श्रृंखला के पहले मुकाबले में कतर से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. दोहा के एस्पायर अकादमी में शनिवार को खेले गए मैच के पहले घंटे में भारतीय टीम ने कतर को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिरी के मिनटों में टीम को लय गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा.

एथन डेफिना ने मैच के पांचवें मिनट में ही गोल कर कतर को शुरुआती बढ़त दिला दी लेकिन 30वें मिनट में शाश्वत पंवार के गोल से भारतीय टीम ने वापसी की. मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में खालिद अलशाबी (61वें मिनट) के गोल से फिर से बढ़त बना ली. इसके बाद मोहम्मद एल्सिडिग (89वां मिनट) ने अंतिम क्षणों में गोल कर कतर की बढ़त को 3-1 कर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu