भारत के अमन ने जगरेब ओपन कुश्ती चैम्पियनशिप मे कांस्य पदक जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Feb 2023 07:57 PM
ऑडियो सुनें

जगरेब. भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने गुरूवार को यहां जगरेब ओपन कुश्ती चैम्पियनशिप के पुरूषों के 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता. अमन (17 वर्ष) ने कांस्य पदक के मुकाबले में अमेरिका के जेन राये रोड्स रिचर्ड्स को 10-4 से शिकस्त देकर रैंंिकग टूर्नामेंट में पोडियम स्थान हासिल किया.

अजरबेजान के अलीअब्बास रजाजादे ने फाइनल में जापान के युटो निशियुची को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. दूसरा कांस्य पदक जॉर्जिया के बेका बुजियाश्विली ने जीता जिन्होंने अजरबेजान के इस्लाम बाजारगानोव को शिकस्त दी. अमन ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में जॉर्जिया के रोबर्टी ंिडगाश्विली को हराया था. लेकिन वह सेमीफाइनल में निशियुची से पराजित हो गये थे जिससे उन्होंने रेपेशाज दौर के लिये क्वालीफाई किया क्योंकि उनका जापानी प्रतिद्वंद्वी फाइनल में पहुंच गया था.

एक अन्य भारतीय पृथ्वीराज बाबासाहेब पाटिल (पुरूष 92 किग्रा) भी कांस्य पदक की दौड़ में शामिल है, वह रेपेशाज दौर में मंगोलिया के गनखुयाग गनबाटार से भिड़ेंगे. पाटिल को सेमीफाइनल में जॉर्जिया के मिरियानी मैसुराद्जे से हार मिली. उन्होंने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में पोलैंड के राडोस्लाव मार्सिंकिविस्ज को 5-2 से हराया था. महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में भारत की शिवानी पवार क्वार्टरफाइनल में अमेरिका की एरिन सिमोन गोल्स्टोन से 0-4 से हारकर बाहर हो गयी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu