भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, पहली बार S-400 का इस्तेमाल

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 08 May 2025 04:20 PM
भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, पहली बार S-400 का इस्तेमाल
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर फायरिंग रोक दी।

अमेरिकी दूतावास ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा

लाहौर और उसके आस-पास ड्रोन विस्फोटों, संभावित हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की खबरों के कारण लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी कर्मचारियों और पाक में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है। वाणिज्य दूतावास को रिपोर्ट भी मिली है कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ इलाकों को खाली करा सकते हैं। दूतावास ने कहा कि ऐसे अमेरिकी नागरिक जो खुद को संघर्ष वाले क्षेत्र में पाते हैं, उन्हें सुरक्षित तरीके से वहां से निकल जाना चाहिए। अगर वहां से निकलना सुरक्षित नहीं है, तो उन्हें सुरक्षित जगह पर रहना चाहिए।

यूरोपीय संघ ने दोनों पक्षों से की तनाव कम करने की अपील

यूरोपीय संघ (ईयू) और उसके 27 सदस्य देशों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले और निर्दोष नागरिकों की हत्या की निंदा की है। साथ ही भारत पाकिस्तान से तनाव कम करने की अपील की है। ईयू की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आतंकवाद को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। प्रत्येक राज्य का कर्तव्य और अधिकार है कि वह अपने नागरिकों को आतंकवादी कृत्यों से कानूनी रूप से बचाए। यूरोपीय संघ क्षेत्र में बढ़ते तनाव और उसके परिणामों पर बारीकी से और बड़ी चिंता के साथ नजर रख रहा है। यूरोपीय संघ दोनों पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और दोनों पक्षों के नागरिकों की जान बचाने के लिए आगे के हमलों से बचने का आह्वान करता है। यूरोपीय संघ दोनों पक्षों से बातचीत में शामिल होने का आग्रह करता है।

अब तक 100 आतंकी मारे गए

भारत की ओर से पाकिस्तान पर लगातार कार्रवाई जारी है। सूत्रों की मानें तो भारतीय सेना की तरफ से की गई इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आंतकियों के ढेर होने की खबर है।हालांकि ऑपरेशन अब भी जारी है, इसलिए मृतकों की सही संख्या बताना अभी संभव नहीं है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital