भारत के नवीनतम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ने तस्वीरें भेजनी शुरू कीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 30 Nov 2022 03:16 PM
भारत के नवीनतम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ने तस्वीरें भेजनी शुरू कीं
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 26 नवंबर को प्रक्षेपित किए गए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-06 ने तस्वीरें भेजनी शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसरो ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुदूर-संवेदन केंद्र (एनआरएससी), शादनगर, तेलंगाना को प्राप्त हुईं तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया। इन तस्वीरों में हिमालय क्षेत्र, गुजरात के कच्छ क्षेत्र और अरब सागर की तस्वीर शामिल हैं।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि ये तस्वीरें उपग्रह में लगे ‘ओशन कलर मॉनिटर’ (ओसीएम) और ‘सी सरफेस टेम्परेचर मॉनिटर’ (एसएसटीएम) द्वारा ली गईं। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इन तस्वीरों को यूआर राव उपग्रह केंद्र के निदेशक एम शंकरन और एनआरएससी के निदेशक प्रकाश चौहान की उपस्थिति में जारी किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav