INS विक्रांत: धोखाधड़ी के मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया से तीन घंटे तक पूछताछ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Apr 2022 05:57 PM
INS विक्रांत: धोखाधड़ी के मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया से तीन घंटे तक पूछताछ
ऑडियो सुनें

मुंबई. आईएनएस विक्रांत निधि गबन मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को भाजपा नेता किरीट सोमैया से तीन घंटे तक पूछताछ की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि किरीट सोमैया सुबह 11 बजे दक्षिण मुंबई में स्थित पुलिस आयुक्त के दफ्तर पहुंचे. वह दो बजे के बाद आयुक्त कार्यालय से निकले. इस दौरान ईओडब्ल्यू ने उनके बयान दर्ज किए. अधिकारी ने कहा कि ईओडब्ल्यू सोमैया को पूछताछ के लिये दोबारा बुला सकती है.

सोमैया ने 2014 में सेवामुक्त विमानवाहक पोत को कबाड़ होने से बचाने के लिए जुटाए गए धन के दुरुपयोग के आरोपों से इनकार किया था. इससे पहले, ईओडब्ल्यू ने उन्हें और उनके बेटे नील सोमैया को समन जारी किया था. इससे एक दिन पहले, मुंबई की सत्र अदालत ने 11 अप्रैल को किरीट सोमैया की अग्रिम जÞमानत की याचिका खारिज कर दी थी.

एक पूर्व सैनिक की शिकायत पर, ट्रॉम्बे पुलिस ने आईएनएस विक्रांत को कबाड़ में जाने से बचाने और उसे संग्रहालय में बदलने के लिए क्राउडफंंिडग (लोगों से पैसा जमा करना) के माध्यम से एकत्र किए गए लगभग 57 करोड़ रुपये कथित रूप से गबन करने के लिए सात अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की थी.

बंबई उच्च न्यायालय ने 13 अप्रैल को किरीट सोमैया को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दे दिया था. न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई की एकल पीठ ने किरीट सोमैया को मामले में पुलिस की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था और उनसे 18 अप्रैल से चार दिन तक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच मामले में जांच अधिकारी को रिपोर्ट करने को कहा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu