असुरक्षा और अवसर की कमी रोक रही है बिहार की बेटियों की राह : राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Sep 2025 09:15 PM
असुरक्षा और अवसर की कमी रोक रही है बिहार की बेटियों की राह : राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि बिहार की बेटियां प्रतिभावान हैं, लेकिन असुरक्षा, असुविधा और अवसर की कमी उनकी राह रोक रही है. उन्होंने बिहार में निकाली गई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कुछ छात्राओं से मुलाकात का एक वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया.

राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा, ”वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मुझे बिहार की उन बेटियों से मिलने का अवसर मिला, जो पहली बार वोट डालने जा रही हैं. बातचीत में एक बात बिल्कुल साफ. दिखी कि बिहार की बेटियां प्रतिभा से भरी हैं, उनके इरादे बुलंद हैं और सपने बड़े. लेकिन असुरक्षा, असुविधा और अवसर की कमी उनकी राह रोक देती है.” उन्होंने दावा किया, ”स्कूल और कॉलेज दूर हैं. बस और ट्रेन में छेड़छाड़ आम है. रास्तों में अंधेरा और असुरक्षा है. सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर हालत में है. अंधाधुंध निजीकरण ने ग.रीब और आम परिवारों की बेटियों को और पीछे धकेल दिया है.”

कांग्रेस नेता ने कहा, ” इन हालात से जूझकर भी जब वे अपने हक. के लिए आवाज. उठाती हैं, तो उन्हें ताना सुनना पड़ता है कि तुम बहुत बड़ी नेता हो क्या? लेकिन यही सच्चाई है.” उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियां बदलाव की सबसे बड़ी ताक.त हैं और उनकी आवाज. दबाई नहीं जा सकती. राहुल गांधी ने कहा, ”हम मिलकर उन्हें हक. और आज.ादी दिलाएंगे, ताकि हर बेटी बेख.ौफ. होकर अपने सपनों की उड़ान भर सके.” छात्राओं के एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपना पहला वोट कांग्रेस को ही दिया था, क्योंकि यही पार्टी लोगों को जोड़ती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu