ईरान युद्ध: खर्ग द्वीप पर कई हमले, पुल को भी बनाया निशाना; ईरान की अमेरिका को चेतावनी- लक्ष्मण रेखा पार न करें

तेहरान: ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए गए हैं। कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया। आईआरजीसी ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है। प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने जानकारी दी कि मंगलवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कोम शहर के पास एक पुल पर हमला किया।

कोम शहर के डिप्टी गवर्नर ने क्या कहा?
सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार, तेहरान के दक्षिण में स्थित कोम के बाहर यह हमला हुआ। डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने कहा, कुछ मिनट पहले कोम की संपर्क लाइनों में आने वाले एक पुल को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह हमला अमेरिकी और जायनिस्ट दुश्मनों के प्रोजेक्टाइल से किया गया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।

ईरान ने मशहद शहर में अचानक रेल सेवाओं पर लगाई रोक
ईरान के पूर्वोत्तरी शहर मशहद में रेल सेवाएं अचानक रोक दी गई हैं। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के गवर्नर ने केंद्रीय रेल स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

यह एक एहतियाती कदम है। अगले आदेश तक यह फैसला लागू रहेगा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब इस्राइल ने ईरानी नागरिकों को रेलवे से दूर रहने की चेतावनी दी है।

ट्रंप ने दी थी एक रात में ईरान को तबाह करने की चेतावनी
इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि पूरे देश (ईरान) को एक रात में ही तबाह किया जा सकता है और यह शायल कल (मंगलवार) ही हो जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि मध्यस्थों के जरिये युद्धविराम के लिए वार्ता जारी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कामयाबी नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button