इजराइल ने 15 फलस्तीनियों के शव सौंपे : गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Nov 2025 09:34 PM
इजराइल ने 15 फलस्तीनियों के शव सौंपे : गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी
ऑडियो सुनें

दीर अल-बलाह. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि इजराइल द्वारा 15 और फलस्तीनियों के शव उन्हें सौंपे गए हैं. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रेड क्रॉस ने सोमवार को शव सौंपे और इसी के साथ इजराइल द्वारा वापस किये गए शवों की कुल संख्या 315 हो गई है. यह घटनाक्रम अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और हमास के बीच हुए युद्ध विराम की शर्तों के तहत हुआ है.

इजराइल-हमास समझौता : अमेरिकी अधिकारी ने इजराइली प्रधानमंत्री से मुलाकात की

इजराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते का पहला चरण अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने सोमवार को यरुशलम में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की. इस मुलाकात की एक तस्वीर इजराइली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने जारी की.

इजराइल ने सोमवार को 15 फलस्तीनियों के शव गाजा को लौटा दिए, जो अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्ध विराम की दिशा में एक नवीनतम कदम है. इसी कड़ी में व्हाइट हाउस के एक शीर्ष दूत ने समझौते के अगले चरणों पर चर्चा करने के लिए इजराइली नेताओं से मुलाकात की.

हमास ने रविवार को एक इजराइली बंधक का शव लौटाया था. अब भी गाजा में बंधक कांड में मारे गए चार चार लोगों के शव हैं.
नेतन्याहू के कार्यालय ने तत्काल यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्रधानमंत्री और सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डार्मर ने सोमवार को कुशनर के साथ बैठक में क्या चर्चा की. ट्रंप के शीर्ष सलाहकार कुशनर, वाशिंगटन की 20-सूत्री युद्धविराम योजना के प्रमुख सूत्रधार थे.
समझौते के दूसरे चरण के तहत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल की तैनाती, हमास का निरस्त्रीकरण और युद्धोत्तर गाजा पर शासन की व्यवस्था स्थापित करना है जिस पर अब तक प्रगति नहीं हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu